फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision Outsource appointment of 955 posts of CRP BRP read more Updates in hindi

Uttarakhand: आउटसोर्स से होगी सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर नियुक्ति, जानें हर महीने कितना मिलेगा मानदेय

Fri, 19 May 2023 03:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 May 2023 03:19 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में सीआरपी, बीआरपी के पद पिछले काफी समय से खाली थे। कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्मिकों के मानदेय पर आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र एवं 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision Outsource appointment of 955 posts of CRP BRP read more Updates in hindi
मानदेय - फोटो : istock

विस्तार

शिक्षा विभाग में सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) के 670 और बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) के 285 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। हर महीने 40 हजार रुपये मानदेय पर इन्हें रखा जाएगा। कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सीआरपी, बीआरपी के पद पिछले काफी समय से खाली थे। विभाग की ओर से पूर्व में कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को यह कहते हुए लौटा दिया गया था कि आउसोर्स के बजाए सेवारत शिक्षकों से ही इस काम को लिया जाए। जबकि शिक्षा विभाग सेवारत शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती के पक्ष में नहीं था।

विज्ञापन


विभाग का कहना था यदि सेवारत शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो संबंधित स्कूल के छात्रों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा। विभाग का यह भी कहना था कि विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी बनी है। यदि 955 पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी गई तो इससे संबंधित स्कूलों में शिक्षकों की और कमी हो जाएगी। कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्मिकों के मानदेय पर आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र एवं 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी सरकार ने पलटा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का फैसला, अशासकीय स्कूलों को लेकर लिया अहम फैसला

प्रदेश में शिक्षकों से केवल बच्चों को पढ़ाने का काम किया जाएगा, इसके अलावा उनसे कोई अन्य काम नहीं लिया जाएगा। - डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed