फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet big decision uniform fee for prescription bed and ambulance in all medical colleges

Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क

Wed, 11 Dec 2024 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Dec 2024 09:12 PM IST
सार

प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet big decision uniform fee for prescription bed and ambulance in all medical colleges
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया गया। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी ने दी है। एक समान यूजर चार्ज से मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में कहीं दरें कम हुई है तो कहीं बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। प्रदेश सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की एक समान दरें लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अभी तक हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची शुल्क पांच रुपये, दून में 17 रुपये व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 28 रुपये है। इसी तरह मरीजों को भर्ती करने के लिए आईपीडी पर्ची शुल्क हल्द्वानी में 25 रुपये, श्रीनगर में पांच रुपये, दून में 89 रुपये व अल्मोड़ा में 134 रुपये है। नई दरें लागू होने के बाद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर्ची शुल्क 20 रुपये और आईपीडी पर्ची शुल्क 50 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...सेब और नाशपाती के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी, अब इतना हुआ

मेडिकल कॉलेजों में जनरल वार्ड में प्रति बेड के 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 300 रुपये और एसी वार्ड प्रति बेड के एक हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। एंबुलेंस का किराया पांच किमी. तक 200 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी. 20 रुपये लिया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।
 

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

शुल्क का विवरण           दरें (प्रति मरीज)
ओपीडी पंजीकरण             20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण           50 रुपये
जनरल वार्ड                      25 रुपये
प्राइवेट वार्ड                      300 रुपये
एसी वार्ड                         1000 रुपये
एक्सरे                             133 रुपये
अल्ट्रासाउंड                     570 रुपये
डायलिसिस                      1400 रुपये
एमआरआई                      2848 रुपये
सीटी स्कैन                       1350 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed