{"_id":"653faf24019a216cd2016db6","slug":"uttarakhand-cabinet-approves-restructuring-of-accountant-posts-in-rural-development-department-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ग्राम्य विकास में लेखाकार के पदों के पुनर्गठन को कैबिनेट की मंजूरी, लंबे समय से हो रही थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ग्राम्य विकास में लेखाकार के पदों के पुनर्गठन को कैबिनेट की मंजूरी, लंबे समय से हो रही थी मांग
Mon, 30 Oct 2023 06:58 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:58 PM IST
सार
ग्राम्य विकास विभाग की केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन आयुक्त कार्यालय के साथ जिला और ब्लाक स्तर पर किया जाता है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम्य विकास विभाग में लेखा संवर्ग के ढांचे में लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पूर्व सृजित कुल 350 पदों की सीमा में ही पदों का पुनर्गठन किया है। ग्राम्य विकास विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग की केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन आयुक्त कार्यालय के साथ जिला और ब्लाक स्तर पर किया जाता है। इन स्थानों पर लेखा संबंधी कार्यों एवं वित्तीय प्रबंधन बनाए रखने के लिए लेखा संवर्ग के लेखाकार के 280 और सहायक लेखाकार के 70 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: बैठक से पहले सीएम सहित मंत्रियों ने विधायक अंसारी को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
विज्ञापन
किसी भी संवर्ग में सीधी भर्ती के पदों की संख्या पदोन्नति के पदों की संख्या से अधिक होनी चाहिए। इसको देखते हुए विभाग में लेखा संवर्ग के पदों का पुनर्गठन करते हुए लेखाकार के 280 पदों के स्थान पर 110 पद एवं सहायक लेखाकार के 70 पदों के स्थान पर 240 पदों के पुनर्गठन को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। विभाग में इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।