फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet 2022 grade pay problem will be overcome additional sub-inspector head constable increase

Uttarakhand Cabinet: ग्रेड पे की समस्या होगी दूर, मिलेंगे 1750 एडिशनल सब इंस्पेक्टर, बढ़ेंगे हेड कांस्टेबल

Thu, 13 Oct 2022 05:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 05:27 PM IST
सार

वर्ष 2001 में भर्ती सिपाही 20 साल की नौकरी पूरी होने पर 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे थे। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कांस्टेबल का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet 2022 grade pay problem will be overcome additional sub-inspector head constable increase
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेड पे की समस्या दूर करने की दिशा में सरकार एक कदम और आगे बढ़ी है। बुधवार को कैबिनेट में एडिशनल सब इंस्पेक्टर के पद सृजित करने का फैसला लिया गया। अब हेड कांस्टेबल को वरिष्ठता के आधार पर एडिशनल सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। इससे उत्तराखंड पुलिस को 1750 एडिशनल सब इंस्पेक्टर मिलेंगे। इन्हें दरोगा की तरह विवेचना का अधिकार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


आईजी कार्मिक एपी अंशुमान ने बताया कि शासन के निर्देश पर नियमावली संशोधन का प्रस्ताव भेजा गया था। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कांस्टेबल का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन किया जाएगा। हेड कांस्टेबल को वरिष्ठता के आधार पर एएसआई बनाया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश पुलिस में 3450 हेड कांस्टेबल हैं। प्रमोशन के बाद इनकी संख्या 5200 हो जाएगी। इसके साथ ही नई भर्तियों के रास्ते भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2001 में भर्ती सिपाही 20 साल की नौकरी पूरी होने पर 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे थे। इसके लिए पिछले साल 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा भी कर दी थी। लेकिन, फिर बीच का रास्ता निकालने पर विचार किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: इस बार पहुंचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री, अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

पिछले दिनों सरकार ने एएसआई के 1750 पद सृजित करने की घोषणा की थी। एएसआई का ग्रेड पे 4200 होगा। इसी क्रम में बुधवार को कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल, दरोगा, पीएसी, घुड़सवार, आरमोरर, मोटर परिवहन सेवा नियमावली में संशोधन की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed