फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand By-elections to vacant posts in three-tier panchayats will be held on 20 November

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर 20 नवंबर को होंगे उपचुनाव, कल जारी होगी अधिसूचना

Mon, 10 Nov 2025 07:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Nov 2025 07:59 PM IST
सार

सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 11 से 13 नवंबर तक संबंधित विकासखंड मुख्यालय एवं जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय से मिलेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand By-elections to vacant posts in three-tier panchayats will be held on 20 November
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायतों में सभी खाली पदों पर 20 नवंबर को उप चुनाव होंगे। उप चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य में ग्राम पंचायतों के 33114 पद खाली हैं। इन पदों पर उप चुनाव के बाद 4843 ग्राम पंचायतों का गठन होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 11 से 13 नवंबर तक संबंधित विकासखंड मुख्यालय एवं जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय से मिलेंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय में जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर मतदान 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राहगीरों को रास्ते में भटका रहा गूगल मैप का गोलचक्कर, सहारा नहीं सिरदर्द बन रहा नेविगेशन एप

त्रिस्तरीय पंचायतों में इतने पद हैं खाली
प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114, ग्राम प्रधान के 22, जिला पंचायत सदस्य का एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद खाली हैं। इन खाली पदों पर चुनाव होने हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए चुनाव तैयारी के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने मुख्य विकास अधिकारियों और जिला पंचायत राज अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में चुनाव तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा, चुनाव नामांकन के संबंध में लोगो को जानकारी दी जाए। वहीं, पोलिंग पार्टियों के संंबंध में समय रहते सभी तैयारियां कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed