फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand by election Tharali Assembly Set to go to Polls on Monday

उत्तराखंड उपचुनाव: आज शुरू हुआ मतदान, मीलों पैदल चलकर पोलिंग बूथों तक पहुंची टीमें

Mon, 28 May 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/कर्णप्रयाग Updated Mon, 28 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand by election Tharali Assembly Set to go to Polls on Monday
election
थराली उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इस सीट पर 99 हजार से ज्यादा सामान्य मतदाता हैं, जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 3277 है। 178 बूथों पर मतदान होगा और इसके साथ ही पांच उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
विज्ञापन


31 मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर तैयारी पूरी होने का दावा किया है। इधर, सियासी दलों ने भी अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। विधायक मगन लाल शाह के दिवंगत हो जाने के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


मुन्नी देवी शाह जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष भी हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस से पूर्व विधायक प्रो. जीतराम मैदान में हैं। माकपा से कुंवर राम, यूकेडी से कस्बी लाल और निर्दलीय गिरीराम भी उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। सोमवार को सभी बूथों पर आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थराली सीट-वोटरों की संख्या

uttarakhand by election Tharali Assembly Set to go to Polls on Monday
ईवीएम - फोटो : SELF

रविवार सुबह 154 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था, जबकि एक दिन पहले शनिवार को 24 पोलिंग पार्टियों ने सुदूरवर्ती बूथों पर जाकर काम संभाल लिया था। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व सामान्य प्रेक्षक केएच कुलकर्णी, सचिव/अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बी.षणमुगम, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन सामग्री का वितरण किया। इधर, निर्वाचन आयोग ने राजकीय इंटर कालेज कुलसारी को स्ट्रांग रूम बनाया है। 28 मई को मतदान खत्म होने के बाद नजदीकी पोलिंग पार्टियां इसी दिन वापसी कर लेंगी, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां 29 मई को लौटेंगी।

थराली सीट-वोटरों की संख्या

99292
हैं थराली सीट पर मतदाताओं की संख्या

50991
है थराली सीट पर पुरुष मतदाता संख्या

48301
है थराली सीट पर महिला मतदाता संख्या

3277
है थराली सीट पर सर्विस वोटरों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed