फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand By Election 2024 BJP candidates will file nomination on badrinath and Mangalore seat on 20 June

Uttarakhand By Election: दोनों सीटों पर 20 जून को नामांकन करेंगे भाजपा के उम्मीदवार, सीएम करेंगे जनसभा

Mon, 17 Jun 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 10:46 PM IST
सार

20 जून को नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी गोपेश्वर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उनके चुनाव के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को विधानसभा का पालक बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand By Election 2024 BJP candidates will file nomination on badrinath and Mangalore seat on 20 June
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी 20 जून को नामांकन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित करने के मामले में ही नहीं उपचुनाव के प्रबंधन और प्रचार के लिए टीम घोषित करने में भी भाजपा बाकी दलों से आगे निकल गई है। बदरीनाथ सीट पर विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया जाना पहले से ही तय था। हालांकि, भाजपा ने पर्यवेक्षक भेजने की औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन


मंगलौर विस सीट पर भी पार्टी का पर्यवेक्षक भेजना पारंपरिक रहा, क्योंकि प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही यूपी व हरियाणा में विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारे जाने की चर्चाएं उनके भाजपा में शामिल होने के दिन से तैर रही थीं। बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला और निर्दलीय प्रत्याशी नवल खली व वीरेंद्र पाल भंडारी एक ही ब्लाक पोखरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


By Election: बदरीनाथ और मंगलौर का प्रचार गरमाएंगे भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, सबसे पहले सीएम धामी का नाम

अकेले ब्लाक में करीब 20 हजार वोट हैं। वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष थे। राजेंद्र भंडारी को पार्टी शामिल कराने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और अब निर्दलीय ताल ठोकने के लिए उन्होंने नामांकनपत्र खरीद लिया है। इससे भाजपा प्रत्याशी भंडारी के लिए अपने ही घर में बढ़त बनाने की चुनौती रहेगी। यहां से उन्हें अच्छे-खासे वोट मिलते रहे हैं।

भंडारी के समर्थन में उतरेंगे भाजपा दिग्गज
20 जून को नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी गोपेश्वर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उनके चुनाव के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को विधानसभा का पालक बनाया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों में चुनाव प्रबंधन की कमान है। उनके नामांकन में सीएम, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत गढ़वाल क्षेत्र के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

पहले भड़ाना का होगा नामांकन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मंगलौर विस सीट से नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री पहले उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नामांकन वाले दिन होने वाली जनसभा और रोड-शो की रणनीति पर मंथन किया। कांग्रेस भड़ाना को भाजपा का आयातित प्रत्याशी बताकर प्रचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed