By Election: बदरीनाथ और मंगलौर का प्रचार गरमाएंगे भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, सबसे पहले सीएम धामी का नाम
Uttarakhand By Election 2024: स्टार प्रचारकों की जारी सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे पहले है। वहीं, तमाम बड़े नेता भी प्रचार में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।
Uttarakhand By Election 2024: कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव
जारी सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे पहले है। स्टार प्रचारकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सैयद शहनवाज हुसैन, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, विधायक मदन कौशिक, सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी, भूपाल राम टम्टा, अनिल नौटियाल, प्रदीप बतरा, आदित्य चौहान, कुंदन परिहार , आशा नौटियाल, राकेश गिरी, जोशेंद्र पुंडीर, समीर आर्य व शशांक रावत के नाम शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.