{"_id":"666ff8a2f281cd3b000576bc","slug":"by-election-2024-uttarakhand-congress-announced-candidates-badrinath-and-mangalore-assembly-seats-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand By Election 2024: कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand By Election 2024: कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव
Mon, 17 Jun 2024 02:30 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:30 PM IST
सार
बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने मंगलौर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड उपचुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। मंगलौर सीट से पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला को चुनाव मैदान में उतारा गया। बुटोला पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जबकि काजी के पास चुनाव लड़ने का अनुभव है।
विज्ञापन
सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस व बसपा के बीच मुख्य मुकाबला रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में काजी मात्र 598 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। 2017 के चुनाव में काजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस ने लखपत बुटोला पर दांव लगाया है। उनका यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। 2014 में बुटोला पोखरी ब्लाॅक से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2015 में कुछ समय के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में उन्हें कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ता और गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहली बार आदि कैलाश से होगा योग दिवस का आगाज, सीएम धामी करेंगे पार्वती सरोवर से शुभारंभ
काजी 19 जून और बुटोला 21 जून को करेंगे नामाकंन
मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 19 जून और बदरीनाथ सीट से प्रत्याशी लखपत बुटोला 21 जून को नामांकन करेंगे। पार्टी ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली की तैयारियां शुरू कर कर दी है।
हाईकमान ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी दोनों सीटों पर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं।
- करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष