{"_id":"640c058c83f53cfd61071763","slug":"uttarakhand-budget-session-officer-employees-leave-for-gairsain-from-today-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के लिए आज से रवाना होंगे अधिकारी-कर्मचारी, 13 से 18 मार्च तक चलेगा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के लिए आज से रवाना होंगे अधिकारी-कर्मचारी, 13 से 18 मार्च तक चलेगा सत्र
Sat, 11 Mar 2023 10:11 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:11 AM IST
सार
Uttarakhand Budget Session 2023: भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा।अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने इस बार विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रवाना होंगे। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा। बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: दर्शन के लिए इस बार एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन, चार घंटे के लिए होगा मान्य
विज्ञापन
शनिवार से कर्मचारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन