{"_id":"67a23754f5ffaefa0c033cd9","slug":"uttarakhand-budget-session-2025-will-be-held-in-summer-capital-gairsain-or-dehradun-cabinet-will-take-decision-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी निर्णय
Tue, 04 Feb 2025 09:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:21 PM IST
सार
कुछ दिन पूर्व स्पीकर ने कहा था कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा की विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने के प्रयास हो रहे हैं। देहरादून की विधानसभा पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा या देहरादून में, इस पर निर्णय प्रदेश मंत्रिमंडल लेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री से भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे कार्यों के मद्देनजर देहरादून में सत्र कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि स्पीकर के प्रस्ताव को कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व स्पीकर ने कहा था कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा की विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने के प्रयास हो रहे हैं। देहरादून की विधानसभा पूरी तरह से तैयार है। लेकिन, भराड़ीसैंण विधानसभा को ई विधानसभा में बदलने के लिए कम से कम तीन महीने लगेंगे।
विज्ञापन
National Games: बास्केटबॉल...मध्यप्रदेश ने केरल के जबड़े से छीन लिया गोल्ड, कांटे के मुकाबले में दर्ज की जीत
विज्ञापन
चूंकि वहां तकनीकी कार्य चल रहे हैं, इसलिए वहां सत्र आहूत करने में कठिनाई हो सकती है। इस आलोक में उन्होंने मुख्यमंत्री से देहरादून में ही सत्र कराने का अनुरोध किया था। अब प्रदेश सरकार को देहरादून में सत्र कराए जाने पर निर्णय लेना है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात कही है। माना जा रहा है कि सरकार 17 फरवरी से बजट सत्र आयोजित करा सकती है।