फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand budget session 2020: Congress planning for Attack on bjp

उत्तराखंड बजट सत्र 2020: कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, सदन में  लाएगी कार्यस्थगन का प्रस्ताव

Tue, 03 Mar 2020 02:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Mar 2020 02:31 AM IST
सार

  • - सरकार को घेरने की रणनीति तय की, विभिन्न आंदोलनों को बनाया मुद्दा

विज्ञापन
Uttarakhand budget session 2020: Congress planning for Attack on bjp
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने बजट के लिए भराड़ीसैंण पहुंची सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश के हालात को देखते हुए कार्य स्थगन का प्रस्ताव लेकर आएगी।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक प्रदेश में इस समय हालात बहुत खराब हैं। कर्मचारी हड़ताल पर हैं। युवा रोजगार के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार अपना कोई रोड मैप सामने नहीं रख पा रही है। लोगों को महंगाई से निजात नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


इन सब मामलों को देखते हुए कांग्रेस सदन में सरकार से सारे काम रोक कर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की मांग करेगी। यह कार्य स्थगन प्रस्ताव कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के भाषण पर चर्चा से पहले भी लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भी बात कर ली गई है। कांग्रेस की ओर से कार्य स्थगन का प्रस्ताव लाने से सरकार को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारण यह भी है कि सत्र कम समय का है और सरकार पर बजट पेश कर उसे पास कराने का दबाव है।

छावनी में तब्दील हुआ भराड़ीसैंण

भराड़ीसैंण में आज मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे विधानसभा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आदिबदरी से भराड़ीसैंण तक बेरिकेड लगाए गए हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए विधानसभा परिसर में इंटरनेट की व्यवस्थाएं इस बार पहले की अपेक्षा बेहतर की गई हैं।

 पूरे गैरसैंण क्षेत्र में पुलिस के करीब डेढ़ हजार जवान तैनात कर दिए गए हैं। आदिबदरी, दिवालीखाल, धर्मकांटा तिराहा और मरोड़ा गांव के जंगल में पुलिस ने बेरिकेड लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार सत्र में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थायी राजधानी संघर्ष समिति, यूकेडी, कांग्रेस और कर्मचारी संगठनों से निपटने की रहेगी। सरकार से नाराज संगठन सत्र शुरू होने से पहले ही अपनी नाराजगी जता चुके हैं, इसलिए बजट सत्र के दौरान आंदोलनकारियों को मनाने और उनकी मांगों को पूरी करने का दबाव सरकार के सामने चुनौती के रूप में खड़ा है।

विधायकों, मंत्रियों और कर्मचारियों के रहने की चाक-चौबंद व्यवस्था 
बजट सत्र के दौरान विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। गौचर से लेकर गैरसैंण तक जीएमवीएन के अलावा अन्य सभी गेस्ट हाउस बुक किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा परिसर के अलावा गैरसैंण व आसपास के क्षेत्रों में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। पूरे विधानसभा परिसर को वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस कर दिया गया है। 

बजट सत्र के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। भराड़ीसैंण में बिजली, पानी, इंटरनेट सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को भी पूरा कर दिया गया है। 
-कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम गैरसैंण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed