फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 37205 crore approved in 6697 investment projects in five years

Uttarakhand Budget: निवेश की राह को आसान बनाएगी धामी सरकार, बुनियादी अवस्थापना विकास और गति शक्ति का बनेगा मास्टर प्लान

Wed, 15 Jun 2022 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jun 2022 01:03 PM IST
सार

प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार का निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहित करने पर फोकस है। निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने बजट में गति शक्ति योजना को प्राथमिकता दी है। राज्य गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत राज्य की परिसंपत्तियों को जीआईएस मैपिंग कर गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड कर ने का कार्ययोजना बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 37205 crore approved in 6697 investment projects in five years
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार निवेश राह आसान बनाएगी। इसके लिए सरकार में बुनियादी अवस्थापना विकास के साथ राज्य गति शक्ति का मास्टर प्लान बनाने का बजट में प्रावधान किया है। राज्य में पिछले पांच सालों में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 6697 निवेश परियोजनाओं में 37205 करोड़ की स्वीकृति दी गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार का निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहित करने पर फोकस है। निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने बजट में गति शक्ति योजना को प्राथमिकता दी है। राज्य गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत राज्य की परिसंपत्तियों को जीआईएस मैपिंग कर गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड कर ने का कार्ययोजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


इससे निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समय और लागत में कमी आएगी। नवाचार आइडिया को कारोबार बनाने के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए प्रदेश में नए इन्क्यूबेटर सेंटर और स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार ने बजट में महिला स्टार्टअप को बढ़ावा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से 20496 लोगों को स्वरोजगार व रोजगार उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म उद्यम योजना से छोटे-छोटे व्यवसायी करने वाले लोगों को 50 हजार तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 
 

राज्य में निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार नई नीति लागू की है। इसके अलावा लॉजिस्टिक सुविधाएं विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के स्थानीय उत्पाद कुमाऊं, च्यूरा, ऑयल, मुनस्यारी राजमा, उत्तराखंड का भोटिया दन, ऐंपण, रिंगाल क्राफ्ट, ताम्र उत्पाद और थुलमा की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन प्रदान किया गया। 

दरवाजे पर मिलेगी सरकारी सेवाएं
सरकारी सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी प्रदान करने के लिए धामी सरकार नई पहल शुरू करने को प्रयासरत है। उन्नत सहायक वितरण मॉडल के तहत प्रदेश के लोग अपने घर के दरवाजे पर सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed