Uttarakhand Budget 2025: सीएम धामी ने बताया संकल्पों को पूरा करने वाला बजट, कहा- ये योजनाओं का रोडमैप है
बजट में हमने वेंचर फंड की स्थापना की है, जिसमें रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए रिवॉल्विंग फंड की स्थापना जैसी कई नई पहल शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के बजट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट हमारे संकल्पों को पूरा करने का पूरा विजन प्रस्तुत करता है और यह अर्थव्यवस्था, वित्त और भविष्य की योजनाओं के बारे में हमारी सरकार का रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। इस बजट में हमने वेंचर फंड की स्थापना की है, जिसमें रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए रिवॉल्विंग फंड की स्थापना जैसी कई नई पहल शामिल हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला इन चार क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार ने पेश किया एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, सात बिंदुओं पर रहा फोकस
#WATCH | Dehradun: On the state budget, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "...The budget presents the complete vision of fulfilling our resolutions and it also presents the roadmap of our government regarding economy, finance and future plans... In this budget… pic.twitter.com/ons4up6snF
— ANI (@ANI) February 20, 2025