बाजपुर: प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की जमकर धुनाई, छत से कूदा प्रेमी घायल, युवती ने काटी हाथ की नस
- दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, छत से कूदा प्रेमी घायल, प्रेमिका ने काटी हाथ की नस
- दो समुदाय के बीच का मामला होने से पुलिस अलर्ट, आज कोर्ट में युवती को किया जाएगा पेश
विस्तार
प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की पहले तो जमकर कुटाई हुई फिर भागने की कोशिश में छत से कूदा तो वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, प्रेमी की पिटाई और उसके घायल होने से दुखी प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। मामला दो समुदाय के बीच का होने से गरमा गया है।
हरिद्वार: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने लगा था प्रेमिका का पति, तो प्रेमी ने ऐसे दे डाली दर्दनाक मौत
पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोप है कि क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी एक युवती और इसी गांव निवासी दूसरे समाज के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार देर शाम युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस दौरान युवती के भाई ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी।
युवक मकान की छत से कूद कर घायल हो गया
जान बचाकर आरोपी युवक मकान की छत से कूद कर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में लाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच वहां पर हंगामा हो गया। दोराहा
पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती ने हाथ की नस काट ली। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवती के भाई समेत तीन युवकों, जबकि दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 323, 504, 188, 269, 270 और 51 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।