{"_id":"68d01f57265085c164049d52","slug":"uttarakhand-board-result-of-10th-and-12th-marks-improvement-exam-will-be-released-this-month-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board: इसी माह जारी होगा 10 वीं और 12 वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम, हो रहा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board: इसी माह जारी होगा 10 वीं और 12 वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम, हो रहा मूल्यांकन
Sun, 21 Sep 2025 09:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:24 PM IST
सार
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में सफल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए दो से 21 मई तक आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम तय समय पर घोषित नहीं हो पाया है। पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आपदा और अब राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार से इसमें देरी हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में सफल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए दो से 21 मई तक आवेदन लिए गए थे। हाईस्कूल के 8400 और इंटरमीडिएट के 10706 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। चार से 11 अगस्त तक परीक्षा के लिए राज्य में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक परीक्षा के बाद अगस्त में ही परीक्षा परिणाम घोषित होना था, लेकिन विभिन्न वजहों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
UKSSSC Exam: स्नातक स्तरीय परीक्षा पर पेपर लीक का साया, एक पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
लंबित मांगों के लिए राजकीय शिक्षक संघ के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से इसका मूल्यांकन करवाया जा रहा है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक सोमवार तक मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए।