UK board result: आंखों की रोशनी नहीं थी लेकिन हिम्मत न हारी, 13 बच्चों ने हासिल की टॉप रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। यहां के शत-प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में सफलता पाई है। 12वीं में 10 में से नौ बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। हाईस्कूल में नौ बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें चार बच्चों ने 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
नैब से बारहवीं की परीक्षा देने वाले हरीश साही ने सर्वाधिक 79.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह एक नंबर से 80 फीसदी अंक लाने से रह गए। हरीश ने हिंदी में सर्वाधिक 96 अंक हासिल किए हैं।
इसके अलावा सुनील राम ने 77.4 फीसदी, ममता लोहला ने 76.6, गीता कुंवर ने 73, मनीष बिष्ट ने 71.6, हरीश लाल ने 70.6, सुंदर सिंह जैतवाल ने 70.2, गोविंद सोनियाल ने 70, चंपा कोरंगा ने 63.2 और पंकज टम्टा ने 57.4 फीसदी अंक हासिल किए।
हाईस्कूल में लता आर्या ने सर्वाधिक 75.6 फीसदी अंक हासिल किए। लक्ष्मी गंगवार ने 67.4, हरीश जोशी ने 66.8, प्रदीप सिंह रावत ने 65.8 फीसदी, रजनी परहार ने 57.2, देवेंद्र ने 57 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं अब्दुल कादिर के 51 तो इरम ने 48 प्रतिशत अंक आए।
लेक्चरर बनना चाहता है हरीश
चोरगलिया निवासी हरीश ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। बताया कि वह कक्षा चार से नैब से जुड़ा है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हरीश ने 77 फीसदी अंक हासिल किए थे। वह आगे चलकर लेक्चरर बनना चाहता है। उसका कहना है कि पूरा विकास नैब में आकर ही हुआ। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत को दिया है।
कोट - शत प्रतिशत परीक्षाफल संस्थान में सेवारत प्रशिक्षकों की निस्वार्थ सेवा का नतीजा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दृष्टि बाधित दिव्यांगों को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और उनकी निशुल्क शिक्षा के लिए कोई भी व्यक्ति नैब से संपर्क कर सकता है।
- श्याम सिंह धानक, संचाल