फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board failed students will get a chance to pass, Government will bring proposal in cabinet meeting

Uttarakhand Board: फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार

Sun, 10 Jul 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा  , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा  , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 02:57 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 19 हजार से अधिक और 10वीं में 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। इसे देखते हुए अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाने पर सरकार विचार कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board failed students will get a chance to pass, Government will bring proposal in cabinet meeting
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को सरकार पास होने का मौका देगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से सरकार इस व्यवस्था को लागू कर सकती है।

विज्ञापन


इस साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं का वर्ष 2021 का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा जबकि इस साल परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत रहा है। 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं में फेल हुए हैं। यही हाल 12वीं का रहा। 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 99.71 प्रतिशत रहा जबकि इस साल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा है। इसमें 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि 10वीं या 12वीं में फेल होने के बाद कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के मुताबिक सरकार 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देना चाहती है। पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इस बंद कर दिया गया। सरकार चाहती है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अंक का मिलता है ग्रेस 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में अपर सचिव बृजमोहन रावत के मुताबिक बोर्ड परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को आठ अंक का ग्रेस दिया जाता है। 

यूपी के समय फेल छात्रों के लिए फिर से परीक्षा की व्यवस्था गई थी, लेकिन उत्तराखंड में इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। अगले शिक्षा सत्र से इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। - बृजमोहन रावत अपर सचिव रामनगर बोर्ड 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: यात्रा में बाधा बना मौसम, बदरीनाथ और सोनप्रयाग सहित इन जगहों पर फंसे 6500 यात्री, देखिए तस्वीरें

सरकार उत्तराखंड बोर्ड के अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका देगी, इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। - डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed