{"_id":"66425497de7146f5d40589dd","slug":"uttarakhand-board-exam-will-start-from-second-week-of-february-next-year-know-calendar-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board: शैक्षिक पंचाग जारी, अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board: शैक्षिक पंचाग जारी, अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
Mon, 13 May 2024 11:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 May 2024 11:29 PM IST
सार
Uttarakhand News: पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 20 से 30 जून तक शीतकालीन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह घोषणा वर्ष 2024-25 के जारी शैक्षिक पंचाग में की है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती 24 दिसंबर को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
CBSE Board Result 2024: सफलता ने भरी खुशियों की उड़ान...कुमाऊं में बेटियों का दबदबा, यहां बेटों ने मारी बाजी
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी शैक्षिक पंचाग के मुताबिक मई के तीसरे सप्ताह में सीमैट की ओर से प्रधानाचार्यों का सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण होगा। सभी कार्य दिवसों में मिशन कोशिश, हर शनिवार को इंग्लिश स्पीकिंग डे व बाल सखा कार्यक्रम, अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस और बैगलेस डे, चौथे सप्ताह में उच्च प्राथमिक व हाईस्कूल स्तर पर लर्निंग आउटकम का आंकलन किया जाएगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 20 से 30 जून तक शीतकालीन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन