CBSE Board Result 2024: सफलता ने भरी खुशियों की उड़ान...कुमाऊं में बेटियों का दबदबा, यहां बेटों ने मारी बाजी
सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में कुमाऊं मंडल में बेटियां आगे रहीं। जबकि बागेश्वर में हाईस्कूल की परीक्षा में बेटों ने बाजी मारी। वहीं, नैनीताल जिले का परीक्षा परिणाम सबसे अधिक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में कुमाऊं मंडल में बेटियां आगे रहीं। जबकि बागेश्वर में हाईस्कूल की परीक्षा में बेटों ने बाजी मारी। वहीं, नैनीताल जिले का परीक्षा परिणाम सबसे अधिक रहा। जबकि दसवीं में अल्मोड़ा व इंटर में बागेश्वर फिसड्डी रहा।
सीबीएसई की ओर से जारी परीक्षा रिजल्ट के मुताबिक हाईस्कूल में बागेश्वर जनपद को छोड़ अन्य सभी जिलों में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया। इंटरमीडिएट में तो किसी भी जिले में बेटे आगे नहीं निकल सके। इसके अलावा नैनीताल जिले का परीक्षा परिणाम सबसे अधिक रहा। नैनीताल दसवीं परीक्षा में 94.44 फीसदी व इंटरमीडिएट में 85.26 फीसदी अंक लेकर टॉप पर रहा। ऊधमसिंह नगर हाईस्कूल में 89.97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व चंपावत इंटर में 83.46 फीसदी अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहा। जबकि हाईस्कूल अल्मोड़ा 81.56 फीसदी अंक और इंटर में बागेश्वर 73.81 फीसदी अंकों के साथ फिसड्डी रहे।
ये पढ़ें- CBSE 10th Result 2024: उत्तराखंड के गरिम्य जोशी ने किया रीजन टाॅप, पाए 498 अंक; सुनिए सफलता की कहानी
हाईस्कूल परीक्षा-अल्मोड़ा
कुल-परीक्षार्थी-1860
उत्तीर्ण- 1517 81.56 फीसदी
बालक- 891 77.34
बालिका- 626 88.42
बागेश्वर - कुल-परीक्षार्थी-839
उत्तीर्ण- 687 82.37 फीसदी
बालक- 394 83.47
बालिका- 293 80.94
चंपावत- कुल-परीक्षार्थी-1218
उत्तीर्ण- 1077 88.42 फीसदी
बालक- 555 88.10
बालिका- 522 88.78
नैनीताल- कुल-परीक्षार्थी-8362
उत्तीर्ण- 7897 94.44 फीसदी
बालक- 4561 93.41
बालिका- 3336 95.89
पिथौरागढ़- कुल-परीक्षार्थी-2628
उत्तीर्ण- 2322 88.36 फीसदी
बालक- 1424 87.25
बालिका- 897 90.06
ऊधमसिंह नगर- कुल-परीक्षार्थी-10486
उत्तीर्ण- 9434 89.97 फीसदी
बालक- 5388 88.74
बालिका- 4045 91.64
इंटरमीडिएट- अल्मोड़ा
कुल-परीक्षार्थी-2251
उत्तीर्ण- 1812 80.50 फीसदी
बालक- 1023 75.50
बालिका- 775 86.50
बागेश्वर-कुल-परीक्षार्थी-775
उत्तीर्ण- 572 73.81 फीसदी
बालक- 317 71.66
बालिका- 255 76.35
चंपावत-कुल-परीक्षार्थी-1300
उत्तीर्ण- 1085 83.46 फीसदी
बालक- 538 82.26
बालिका- 543 84.06
नैनीताल-कुल-परीक्षार्थी-8014
उत्तीर्ण- 6833 85.26 फीसदी
बालक- 3637 81.11
बालिका- 3120 88.39
पिथौरागढ़-कुल-परीक्षार्थी-2782
उत्तीर्ण- 2149 77.25 फीसदी
बालक- 1257 73.85
बालिका- 882 81.67
ऊधमसिंह नगर- कुल-परीक्षार्थी-9078
उत्तीर्ण- 7451 82.08 फीसदी
बालक- 4000 78.59
बालिका- 3400 85.26