{"_id":"624042768b4ff9244274eb86","slug":"uttarakhand-board-exam-2022-board-exams-from-tomorrow-no-officers-in-10-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Exam 2022: प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं कल से, लेकिन अधिकतर जिलों में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Exam 2022: प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं कल से, लेकिन अधिकतर जिलों में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं
Sun, 27 Mar 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:26 PM IST
सार
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से राज्यभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन हाल यह है कि प्रदेेश के 13 में से 10 जिलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की कमी बनी है।
विज्ञापन
Board Exam 2022
- फोटो : Social media
विस्तार
प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से होन जा रही है, लेकिन अधिकतर जिलों में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं हैं। इससे न सिर्फ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा बल्कि 2287 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती और पदोन्नति पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक अगले एक से दो दिन के भीतर सभी जिलों में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से राज्यभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन हाल यह है कि प्रदेेश के 13 में से 10 जिलों में जिला स्तरीय अधिकारियों की कमी बनी है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसका असर न सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराए जाने पर पड़ेगा बल्कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2287 पदों पर चल रही भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया भी इससे प्रभावित हो रही है। इस मामले में शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर इस स्थिति से अवगत कराया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इससे समग्र शिक्षा अभियान के तय लक्ष्य भी प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
10 जिलों में जिला स्तर के 16 अधिकारी नहीं
शिक्षा विभाग की यह स्थिति है कि पिथौरागढ़ जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक दोनों पद खाली हैं। चंपावत में न सीईओ है न डीईओ बेसिक और माध्यमिक, उत्तरकाशी जिले में डीईओ बेसिक और सीईओ का पद खाली है, हरिद्वार जिले में भी सीईओ नहीं है।
टिहरी जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक नहीं है। पौड़ी में डीईओ बेसिक नहीं है। चमोली जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक दोनों पद खाली हैं। जबकि बागेश्वर जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है।
टिहरी जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक नहीं है। पौड़ी में डीईओ बेसिक नहीं है। चमोली जिले में डीईओ बेसिक और माध्यमिक दोनों पद खाली हैं। जबकि बागेश्वर जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिले में डीईओ माध्यमिक नहीं है।
ये भी पढ़ें...हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए इंडिगो की सेवा आज से शुरू, पढ़िए फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी जानकारी
जिलों में विभाग के अधिकारियों की कमी को दूर किया जा सके इसके लिए विभाग की ओर से होमवर्क किया जा रहा है। अगले एक से दो दिनों के भीतर जिलों में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। - आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव
Uttarakhand Board Exam 2022