फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2021: 12 class Exam may be Held Like competitive examinations

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2021: प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर हो सकती है 12वीं की परीक्षा

Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 12 वीं की परीक्षाओं को कम समय में कराने पर विचार कर ही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2021: 12 class Exam may be Held Like competitive examinations
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार (एमसीक्यू) पर परीक्षा कराए जाने पर विचार किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इससे परीक्षा का समय कम होगा। वहीं रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जा सकेगा। परंपरागत तरीके से परीक्षा पर भी चर्चा हुआ, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। विभागीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही बैठक कर परीक्षा को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 7051 मरीज हुए ठीक, सामने आए 2071 नए संक्रमित, 95 की मौत
विज्ञापन


सचिवालय में हुई बैठक में परंपरागत एवं एमसीक्यू दोनों आधारों पर परीक्षा कराए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में परीक्षा के लिए 1385 केंद्र बनाए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के लिए  500 परीक्षा केंद्र और बढ़ाने होंगे। बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी शिक्षकों को कोविड वैक्सीन लगाई जा सके इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग में तीस हजार शिक्षकों को अब तक वैक्सीन नहीं लगी। वैक्सीनेशन और कोविड से सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम होने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मसले पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो डेढ़ घंटे का होगा पेपर 
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो तीन के बजाय डेढ़ घंटे का पेपर होगा। इसके अलावा परीक्षा के मूल्यांकन में भी समय की बचत होगी। कंप्यूटराइज्ड रिजल्ट तैयार किया जाएगा, लेकिन इस पर भी विचार किया जा रहा है कि उच्च शिक्षा के दौरान उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को कमतर न आंका जाए। उनका स्तर कमजोर न समझा जाए।  

अगले महीने हो सकती है उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 

शिक्षा सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोविड की स्थिति को देखते हुए परीक्षा कब होगी इस पर निर्णय लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य की राय लिए जाने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में परीक्षा हो सकती है। कोविड की स्थिति को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

प्रदेश में बनाए जाएंगे गृह परीक्षा केंद्र 
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्र गृह परीक्षा केंद्र होंगे। इससे छात्र-छात्राओं को दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने क्षेत्र के स्कूल में परीक्षा दे सकेंगे।  

बोर्ड अधिकारियों के न होने से नहीं हो पाया निर्णय 
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर विभागीय मंत्री अरविंद पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड की सचिव के शामिल न होने से परीक्षा के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा रामनगर बोर्ड को करानी है, एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो इसमें क्या कठिनाई आएंगी यह बोर्ड के अधिकारी ही बता सकते हैं।  

सीबीएसई बोर्ड को जुलाई में परीक्षा न कराने को सुझाया 
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीएसई को जुलाई में परीक्षाएं न कराए जाने को सुझाया गया है। बोर्ड को राज्य की ओर से बताया गया है कि जुलाई में बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बना रहता है। नदियों का जल स्तर बढ़ने और भूस्खलन से बच्चों की जान माल को खतरा हो सकता है। कोविड की स्थिति को देखते हुए जून में या उसके बाद सितंबर में परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed