फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board-450-students-left-Hindi-paper

उत्तराखंड बोर्ड : 10वीं में 450 छात्रों ने छोड़ा हिंदी का पेपर

Sat, 18 Mar 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board-450-students-left-Hindi-paper
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा भी शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 11,873 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन 11,423 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 450 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो गई हैं। 16 मार्च को 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर और 17 मार्च को हाई स्कूल का हिंदी का पेपर था। पेपर देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं था। हालांकि, गद्यांश और काव्यांश में दिमाग थोड़ा उलझ गया था। राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि अब हिंदी, अंग्रेजी अन्य सभी विषय में एक ही एक प्रश्न पत्र होता है। ऐसे में गद्य और व्याकरण दोनों एक साथ आते हैं।
विज्ञापन


- छात्रों से बातचीत -
- पेपर बहुत अच्छा हुआ है, मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। उम्मीद है कि नंबर भी अच्छे ही आएंगे।
-कृष्णा

- प्रश्न पत्र के सवाल में लिखा था कि अगर आपके नगर में पानी की समस्या है तो प्रतिष्ठित अखबार के संपादक को एक पत्र लिखिए। मैंने अमर उजाला के संपादक के नाम एक पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रिंस

- गद्यांश को पढ़कर उसमें सवालों के जवाब तलाशने में थोड़ी मुश्किल हुई थी, क्योंकि इस सवाल में हिंदी के कठिन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
-विकास

- काव्यांश को पढ़कर उसकी हिंदी बनानी थी। काव्यांश जल्दी समझ में नहीं आता है लेकिन जब दो तीन बार पढ़ा तो फिर समझ में आ गया था।
-काजल भंडारी

- पेपर में थोड़ी संस्कृत, संधि और समास भी आया था, लेकिन मैंने पढ़ा था इसलिए मुझे दिक्कत नहीं हुई। कुछ बच्चों को दिक्कत हुई है।
-अन्नू कुमारी
------------------------------------------
- परीक्षा के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं

राजकीय शिक्षक संघ देहरादून के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी व जिलामंत्री अर्जुन पंवार ने परीक्षा के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के प्रश्न पत्र का फॉरमेट ऐसा होना चाहिए कि औसत स्तर का छात्र भी न्यूनतम अंक प्राप्त कर सके। उम्मीद है बोर्ड की ओर से सभी विषयों के प्रश्न पत्रों को इसी फॉरमेट से बनाया गया है।


कोट

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 450 छात्र अनुपस्थित रहे। पहला दिन शांतिपूर्ण गुजरा, कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिली।
प्रदीप कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed