Uk Board 10th-12th Result: आज जारी हुए परीक्षा परिणाम, अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड (यूके) बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2019 कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं आज घोषित हो गया।
इस बार उत्तराखंड (यूके) बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में 149950 एवं इंटरमीडिएट में 124867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। लोकसभा चुनाव होने के चलते मूल्यांकन 20 अप्रैल से चार मई के बीच हुआ था।
मूल्यांकन कार्य देर से होने के कारण इस बार रिजल्ट 30 मई को जारी किया गया है, जबकि पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। इस बार अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।
छात्रों-अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें
वहीं यूबीएसई उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम का समय नजदीक आने पर छात्रों की आंखों से नींद भी गायब है, साथ ही अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। लेकिन घबराएं नहीं बल्कि खुद पर भरोसा रखें। इस तनावपूर्ण माहौल से बच्चों की हिम्मत बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही अभिाभावकों को भी कुछ और बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2019: मोबाइल पर ऐसे चेक कर सकते हैं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
ताकि वो बच्चे तनाव से दूर रह सकें। सकारात्मक सोच के साथ छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम देखना चाहिए। नंबर कम आते हैं तो तनाव लेने की बजाय अपनी गलतियों को समझें और सुधार करें। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वो खुद पर भरोसा रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद अपने परीक्षा परिणाम की तुलना दूसरों से न करें। अपने अंकों को कम न आंके और हताश व निराश न हों।
अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को किसी न किसी एक्टिविटी में व्यस्त रखें।
- बच्चों के साथ अच्छे अनुभव बांटें।
- तीन दिन तक बच्चों को डांटें नहीं, उनके साथ रहें।
- बच्चों को विश्वास में लें और उनसे बातचीत करें।
- बच्चों के साथ मूवी देखें, बाहर खाना खाएं और समय बिताएं।
- बच्चों को प्रोत्साहित व समर्थन करें न कि घर को जंग का मैदान बनाएं।
- अच्छा रिजल्ट आने को लेकर उन्हें कोई प्रलोभन न दें।
- अपने बच्चों की दूसरों से तुलना न करें।
- परिजन बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें ।
कमेंट
कमेंट X