फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand blind cricket team reached the quarter finals for the first time

पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट की टीम

Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand blind cricket team reached the quarter finals for the first time
Uttarakhand blind cricket team reached the quarter finals for the first time - फोटो : cricket.jpg
नागेश ट्रॉफी के चौथे संस्करण में उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट की टीम ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने अपने ग्रुप के पांच के पांच मुकाबले जीत यह सफलता हासिल की है। अमनदीप आर्य की कप्तानी में टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ 17 वे रैंकिंग से सीधे लंबी छलांग लगाकर 8वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि पहले मैच में उत्तराखंड ने पॉन्डिचेरी को हराया। इसमें गंभीर सिंह चौहान ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में टीम ने हिमाचल को हराया और गंभीर सिंह चौहान 97 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मैच में टीम ने पंजाब की टीम को हराया। जिसमें दीपक सिंह रावत मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मुकाबला बिहार के साथ खेल टीम ने जीत हासिल की। इस मैच में भी दीपक सिंह रावत मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि पांचवां मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के साथ खेला गया। दोनों ही टीमें अपने लीग के चार चार लीग मैच जीतकर ग्रुप डी में आमने सामने थी। हालांकि उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में आशीष सिंह नेगी मैन ऑफ द मैच रहे। आज यानी 23 नवंबर को उत्तराखंड की टीम कप्तान अमनदीप आर्य की कप्तानी में ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा में आंध्र प्रदेश के साथ खेलेगी। इसी संस्करण में गंभीर ने अपने नागेश ट्रॉफी के 1000 रन भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed