फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BJP workers and VHP workers Protest in support of Kangana Ranaut

उत्तराखंड: कंगना के समर्थन में उतरे भाजपाई और विहिप कार्यकर्ता, प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन 

Thu, 10 Sep 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 10:07 PM IST
सार

  • फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का कार्यालय तोड़ने का किया विरोध 

विज्ञापन
Uttarakhand: BJP workers and VHP workers Protest in support of Kangana Ranaut
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में बीएमसी की और से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ने, उन्हें गाली देने और उत्तर भारतीयों पर किए जा रहे हमलों का विरोध करते हुए टिहरी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन


परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह सजवाण ने कहा कि जब से महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार बनी है। तब से महाराष्ट्र में हिंदुओं और उनकी संस्कृति पर हमले बढ़े हैं। 
विज्ञापन



महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर बीएमसी ने गैर कानूनी प्रक्रिया से अभिनेत्री कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ा। पुतला फूंकने वालों में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, जिला संयोजक विनय तिवाड़ी, दर्शन पोखरियाल, चंदन सिंह राणा, दिनेश भंडारी, अजय रावत, विकास रावत, रमन गुसाईं, अभिषेक रणावत, अमित जड़धारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरे भाजपाई

मुंबई में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को तोड़ने के विरोध में भाजपाई सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया। 

कनखल स्थित चौक बाजार में मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर मयंक गुप्ता ने कहा महाराष्ट्र सरकार ने जिस प्रकार कंगना रनौत के खिलाफ कार्यवाही की है, उससे साबित हो गया कि यह सरकार हिंदू विरोधी है।

उन्होंने शिवसेना सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता मनीष गुप्ता, अनिमेष शर्मा और पुष्पराज कुशवाहा ने कहा की महाराष्ट्र सरकार ने एक नारी का अपमान किया है, इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित लखेड़ा, डॉ. शितांशु पंडित, नरेश वर्मा हरिओम अनेजा, विक्की शर्मा, पवन कुमार, राजकुमार शर्मा, दिनेश कालरा, निकुंज शर्मा, अजय कुमार ,जगदीश वैद्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा ने लगाए शिवसेना मुर्दाबाद के नारे
शिवमूर्ति चौक पर मध्य हरिद्वार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने शिवसेना मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा महाराष्ट्र सरकार जिस प्रकार कंगना रनौत के विरुद्ध बदले की भावना से षड्यंत्र कर रही है। प्रदर्शन में तरुण नैय्यर, चंद्रकांत पांडे, पूनम मखीजा और गोमती मिश्रा ने कहा कि नारी का उत्पीड़न को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान पूनम माखन, डोली, सीमा, पुष्पा अनुरागी, तृप्ति, बेबी, बीना, बृजेश भदौरिया आदि शामिल रहे।

बदले की भावना से काम कर रही है महाराष्ट्र सरकार 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गोवर्धनपुर कार्यालय पर बैठक कर महाराष्ट्र सरकार की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किए गए कदम को दमनकारी बताया। वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एक महिला कलाकार के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। 

 बृहस्पतिवार को गोवर्धनपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में खानपुर के भाजपा मंडल महामंत्री भगत सिंह पंवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बीएमसी का सहारा लेकर महिला कलाकार कंगना रनौत के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में कंगना रनौत ही नहीं, हजारों लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है, लेकिन बीएमसी महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर सिर्फ कंगना रंनौत के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत वर्तमान की रानी लक्ष्मीबाई है।

उन्होंने घमंड में चूर शिवसेना के सांसद संजय राउत की ललकार को स्वीकार कर मुंबई पहुंचकर दिखा दिया कि मातृशक्ति किसी की चुनौती को भी स्वीकार कर सकती है। इस दौरान मनीष चौधरी, मनदीप परमार, कुलदीप चौधरी, संजय शर्मा, अमित कुमार व अरुण पंवार आदि शामिल रहे। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed