{"_id":"601cc38f8ebc3ed27322afda","slug":"uttarakhand-bjp-thanks-giving-campaign-will-begin-today-in-praise-of-general-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आम बजट की प्रशंसा में आज से शुरू होगा भाजपा का धन्यवाद अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आम बजट की प्रशंसा में आज से शुरू होगा भाजपा का धन्यवाद अभियान
Fri, 05 Feb 2021 09:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:35 AM IST
सार
- प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर होंगे बुद्धिजीवी सम्मेलन और प्रेस वार्ताएं
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के आम बजट की प्रशंसा में उत्तराखंड भाजपा शुक्रवार से प्रदेशव्यापी धन्यवाद अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में बजट के समर्थन में प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलन और पार्टी के प्रमुख नेताओं की प्रेस वार्ताएं होंगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक में केंद्र सरकार के आम बजट को सर्व समावेशी बजट बताया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बजट की प्रस्तावना रखी। सभी पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर बजट को अनुमोदित कर केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, उसकी प्रशंसा देश भर में समाज के सभी वर्गों सहित विश्वभर में की जा रही है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अद्भुत पारदर्शी बजट पेश किया गया है। इसमें गांव व किसान को केंद्र में रखने के साथ ही हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाकर आत्मनिर्भर भारत के विश्वास को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से 20 फरवरी तक प्रदेश भर में ऐतिहासिक एवं पारदर्शी बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों से आगामी 15 दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को हर एक जिला मुख्यालयों पर आयोजित करने को कहा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बैठक का संचालन किया।
सात फरवरी को निशंक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बजट को लेकर सात फरवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ऽनिशंकऽ एक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसी दिन डॉ निशंक आम बजट के बारे में देहरादून में पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे। 20 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों के साथ प्रभारी मंत्री या प्रदेश की ओर से निश्चित किये गए वक्ता पत्रकार वार्ताएं भी करेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।