फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BJP swearing in ceremony will be held in parade ground, preparations to make it historic

उत्तराखंड: राजधानी के परेड मैदान में होगा भाजपा का शपथग्रहण समारोह, ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Sun, 20 Mar 2022 01:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

उत्तराखंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा पाकर सरकार बनाने को तैयार बीजेपी शपथग्रहण समारोह को भी ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: BJP swearing in ceremony will be held in parade ground, preparations to make it historic
बीजेपी, परेड ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला ( प्रतीकात्मक)

विस्तार

भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह राजधानी देहरादून के परेड मैदान में होगा। भाजपा इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेगी। पार्टी ने शपथग्रहण को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 

शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई एक अहम बैठक में शपथग्रहण समारोह को दिव्य और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन व अनिल गोयल समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। 15 कमेटियों का गठन किया गया।

विज्ञापन


दो-तीन में केंद्रीय पर्यवेक्षक आएंगे
प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अगले दो तीन दिन में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक होगा शपथग्रहण समारोह
कुलदीप कुमार ने कहा कि शपथग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधि को समारोह में बुलाया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों, महिलाओं और आम जन को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

जिलों में भी होगा शपथग्रहण का प्रसारण
शपथग्रहण समारोह का प्रसारण जिला मुख्यालयों में भी किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की जिम्मेदारी देगी।

दो दिन में विधानमंडल दल की बैठक
कुलदीप कुमार ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में विधानमंडल दल की बैठक होगी। बैठक में दल के नेता का चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed