{"_id":"5e63bd2c8ebc3ec54b2cfa93","slug":"uttarakhand-bjp-state-president-banshidhar-bhagat-expanded-working-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यसमिति का विस्तार, मुन्ना सिंह मुख्य प्रवक्ता नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यसमिति का विस्तार, मुन्ना सिंह मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
Sat, 07 Mar 2020 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
मुन्ना सिंह चौहान
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शनिवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया। अध्यक्ष ने 11 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति किया है। विधायक राजपुर खजान दास, हरिद्वार निवासी मयंक गुप्ता और कोटद्वार निवासी विपिन कैंथोला को प्रवक्ता बनाया है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के निवासी अजेंद्र अजय को प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरिद्वार निवासी ओम प्रकाश जमदग्नि, ऋषिकेश के कमलेश उनियाल को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और उत्तरकाशी निवासी मनवीर चौहान को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया है। कुमाऊं मंडल का मीडिया प्रभार हल्द्वानी निवासी उमेश शर्मा को दिया है। अनुशासन सीमित का अध्यक्ष नैनीताल निवासी दीपक मेहरा और सचिव देहरादून निवासी आदित्य कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष नौ मार्च को हल्द्वानी में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत नौ मार्च से हल्द्वानी में उपलब्ध रहेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नौ मार्च को अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन