फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp Samrasta Sankalp Abhiyan to be launched on occasion of Sant Ravidas 650 th birth anniversary

Uttarakhand: संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान होगा शुरू, गुरु पूर्णिमा से होगी शुरुआत

Tue, 28 Jul 2026 10:29 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 28 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव से होगी, जिसके तहत देश के 51,000 और वाराणसी के रविदास घाट पर 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp Samrasta Sankalp Abhiyan to be launched on occasion of Sant Ravidas 650 th birth anniversary
भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर 29 जुलाई 2026(गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं अभियान की प्रदेश संयोजक दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि इसका उद्देश्य संत रविदास के समता, सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव से होगी, जिसके तहत देश के 51,000 और वाराणसी के रविदास घाट पर 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, पांच अक्तूबर से पांच नवंबर तक समरसता यात्रा और 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ, छह लोगों को सब्सिडी के चेक दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति रावत ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संत गुरु रविदास के जीवन दर्शन को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि संत गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियां को समाप्त करने के लिए समर्पित किया। मानवता और कर्म को मनुष्य की वास्तविक पहचान बताया। उन्होंने उत्तराखंड के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed