Uttarakhand: पांच कमल खिलाए अब निकाय व उपचुनाव पर फोकस, सीएम धामी ने किया जीत का सिलसिला जारी रखने का आह्वान
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में निकाय और उपचुनाव पर मंथन किया गया। इस दौान सीएम धामी ने जीत का सिलसिला जारी रखने का आह्वान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से पांच कमल खिलाने के बाद अब भाजपा का आगामी निकाय व उपचुनाव पर फोकस है। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की दूसरे दिन की बैठक में निकाय व उपचुनाव पर रणनीति पर मंथन किया गया। जिसमें पार्टी ने मोदी की विजय माला में पांच कमल खिलाने की संकल्प पूर्ति को सराहा। साथ ही आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी पदाधिकारियों से जीत का सिलसिला जारी रखने का आह्वान किया। कहा, जनता ने डबल इंजन सरकार की दी गई जिम्मेदारी में हासिल सफलता हमारी जीत का बड़ा कारण बनी है। सीएम ने चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राज्य की जनता ने केंद्र और राज्य की सरकार को जो भी दायित्व सौंपा था, उसके क्रियान्वयन में हम सभी सफल हुए हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों व पिछड़े वर्गों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
राज्य में धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून, यूसीसी, दंगारोधी आदि ऐतिहासिक कानून बनाने का आशीर्वाद जनता ने हमें दिया है। हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि जन सहयोग से लिए ऐसे तमाम निर्णय को देश में अपनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हर चुनाव में समीकरण बदलते रहते हैं, लिहाजा अपने लिए नई चुनौतियों को तय करते हुए हमें इस जीत से मिली नई ऊर्जा को एकत्र कर आगे भी जीत के क्रम को जारी रखना है।
मोदी के मार्गदर्शन और धामी सरकार के कामों को जनता ने दिया समर्थन : गौतम
प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा, चुनाव प्रबंधन टीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हमें यह जीत मिली है। मतदान प्रतिशत कम होने के बावजूद पिछले चुनावों के 14 लाख के मुकाबले इस बार लगभग 12 लाख से अधिक अंतर से पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन और धामी सरकार के कामों पर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है । राज्य के ऐसे कई ऐतिहासिक निर्णयों को पार्टी ने घोषणा पत्र में भी शामिल किए।
पांच कमल खिलाने का वादा पूरा हुआ
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सबके कार्यों का परिणाम है कि हम पीएम मोदी से किए उस वादे को पूरा करने में सफल हुए हैं कि जिसमे प्रदेश नेतृत्व ने जीत की माला में 5 कमल खिलाने का वादा किया था । 2022 के चुनावों में हमने 47 सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार 60 सीट पर जीते हैं । प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में जो सुझाव आए हैं, उन पर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की रणनीति में अमल में लाया जाएगा। भाजपा पार्टी विद डिफरेंस का दावा करती है, यही वजह कि हम जीत के बाद भी चर्चा और समीक्षा करते हैं । आने वाले दिनों में मंडल व बूथ स्तर पर समीक्षा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहली बार आदि कैलाश से होगा योग दिवस का आगाज, सीएम धामी करेंगे पार्वती सरोवर से शुभारंभ
दो दिन चली बैठक में 38 विभागों की समीक्षा
दो दिवसीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पार्टी के 38 विभागों की अलग-अलग समीक्षा की गई। जिसमें प्रदेश कार्यालय विभाग, प्रवास विभाग, प्रचार प्रसार विभाग, प्रचार साहित्य सामग्री, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, सोशल एवं आईटी, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, युवा मोर्चा आदि सभी विभागों के संयोजकों ने विस्तृत रिपोर्ट दी।