{"_id":"58f1a58c4f1c1ba368cfa145","slug":"uttarakhand-bjp-leaders-including-cm-tirvendra-singh-rawat-stay-in-bhubaneswar-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और संगठन के दिग्गज दो दिन भुवनेश्वर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और संगठन के दिग्गज दो दिन भुवनेश्वर में
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर में शनिवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में प्रदेश सरकार और संगठन के दिग्गज शामिल होने के लिए जा रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली कार्य समिति की इस बैठक के दोनों दिन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत वहीं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उनके साथ ही सरकार के दो मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक की मौजूदगी भी भुवनेश्वर में रहेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति उस माहौल में हो रही है, जिसमें विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन का रंग घुला-मिला है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व स्पीकर हरबंस कपूर भी राष्ट्रीय कार्य समिति में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति के बाद प्रदेश कार्य समिति नैनीताल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कई प्रदेश पदाधिकारी मंत्री-विधायक बन गए हैं। उनकी जगह नए चेहरों को लाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ,दून में दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर में दिल्ली चले गए। वे वहीं से शनिवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे।