फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP leader non-bailable warrant police forces deployed outside court

Uttarakhand: भाजपा नेता का आज जारी होगा गैर जमानती वारंट, अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 22 Aug 2022 09:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Aug 2022 09:49 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। खाकी ने खुद पर सवाल उठते देखे तो गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP leader non-bailable warrant police forces deployed outside court
रुड़की में तैनात पुलिस बल ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर इमरान को छत से फेंकने के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र के आज वारंट जारी हो जाएंगे। तीनों में से कोई वारंट जारी होने से पहले कोर्ट में सरेंडर न कर दे इसे लेकर कोर्ट के इर्दगिर्द पुलिस सुरक्षा का घेरा बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ भाजपा नेता के बेटे तक पहुंच गए हैं। आज या कल में पुलिस उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है।  लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

 

पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि सत्ता के दबाव में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। खाकी ने खुद पर सवाल उठते देखे तो गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर ताबड़तोड़ दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे रिजुल तक पहुंच गई पुलिस
सोमवार को अब पुलिस को कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने का इंतजार है। पुलिस को आशंका है कि तीनों में से कोई कोर्ट में सरेंडर भी कर सकता है। इसे लेकर रविवार से ही कोर्ट के आसपास सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता के बेटे रिजुल तक पुलिस पहुंच गई है।

मामले में एक या दिन के भीतर रिजुल या बिजेंद्र की हो जाएगी गिरफ्तारी

एक या दो दिन में गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी बिजेंद्र की भी पुलिस को लोकेशन मिल गई है। रिजुल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसकी गिरफ्तारी भी पुलिस दिखा सकती है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सोमवार को कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो जाएंगे। मामले में एक या दिन के भीतर रिजुल या बिजेंद्र की गिरफ्तारी भी हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें...अब कसेगा शिकंजा: बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम रवाना हुई पुलिस, नहीं मिला तो कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed