फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP incharge Dushyant Gautam Hints responsibilities can be distributed anyday

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत, कहा- कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

Sat, 15 Jul 2023 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jul 2023 02:00 AM IST
सार

दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न पर दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP incharge Dushyant Gautam Hints responsibilities can be distributed anyday
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे।

विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand BJP: दुष्यंत गौतम का फरमान...आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मदद करें देहरादून में जमे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पहले परिवारवाद से बाहर निकले, अभी कोई वैकेंसी नहीं

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की यात्रा निकाल रही है या प्रदेश के स्वाभिमान की। आज उत्तराखंड के लोग आपदा से परेशान हैं। हम उनकी जान बचाने का काम कर रहे हैं और वे दिल्ली में कांग्रेस बचाने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड जान चुका है कि कौन कितने पानी में है। ये वो लोग हैं जो बैठकर सोचते रहते हैं कि एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस। गौतम ने कहा कि जो जनता के साथ दुख की घड़ी में खड़ा होता है, जनता उसके साथ होती है। मोदी-धामी लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस पहले परिवारवाद से बाहर निकले। फिलहाल, उत्तराखंड में अभी कोई वैकेंसी हीं है।

आज धामी की गिनती देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों में

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों में होता है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर समस्या का निदान किया। उन्होंने अपना जीवन और समय जनता की सेवा में झोंक रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed