फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp Former MLA Champion wife Rani Devyani cheated of 47 lakh Rupees

Uttarakhand: पूर्व विधायक चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी से 47 लाख की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 10:27 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Aug 2025 10:27 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: आरोप है कि निवेश के लिए शिव माइन्स एंड मिनरल्स नाम की कंपनी के साथ समझौते का एक फर्जी दस्तावेज भी बनाया था, जिस पर उनके जाली हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp Former MLA Champion wife Rani Devyani cheated of 47 lakh Rupees
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह से निवेश में लाभ के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रानी देवयानी की शिकायत पर डालनवाला थाने में प्रदीप अग्रवाल, उसके पुत्र परिश अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि इन्होंने निवेश के लिए शिव माइन्स एंड मिनरल्स नाम की कंपनी के साथ समझौते का एक फर्जी दस्तावेज भी बनाया था, जिस पर उनके जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि मोहिनी रोड निवासी रानी देवयानी सिंह को प्रदीप अग्रवाल ने उनसे मई 2023 में संपर्क किया था। अग्रवाल ने उनसे निवेश करने के लिए कहा था। दावा किया था कि निवेश के बाद उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन


इस पर रानी देवयानी ने अग्रवाल को 23 मई 2023 को अपने खाते से नौ लाख रुपये, 29 मई को 11 लाख रुपये, 21 अक्तूबर को पांच लाख रुपये और नौ नवंबर को 22.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह लाभ का इंतजार करती रहीं लेकिन उन्हें कोई लाभ की रकम नहीं दी गई। इस पर उन्होंने अग्रवाल से अपनी मूल रकम वापस मांगी लेकिन वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवविवाहिता की हत्या: हुई थी लव मैरिज, अब घर में मिला शव, पति फरार; बहन से फोन पर जताई थी जान को खतरे की आशंका

आरोप है कि इस काम में अग्रवाल का बेटा परिश अग्रवाल और एक अन्य सन्नी अग्रवाल भी था। ये सब पिछले वर्ष रानी देवयानी के घर आए और उनकी रकम लौटाने का वादा कर चले गए। इस बीच रानी देवयानी के एक परिचित एसएल पंवार ने उन्हें बताया कि अग्रवाल ने अपनी कंपनी शिवम माइंस एंड मिनरल्स के नाम से एक समझौता तैयार किया है। इस समझौते में रानी देवयानी के जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। एसएचओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बैंक खातों के विवरण, दस्तावेज आदि की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed