फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp Dushyant Gautam taunt Supriya Shrinate comment on Kangana show anti-women thinking of Congress

Uttarakhand: दुष्यंत गौतम का तंज...कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी दिखाती है कांग्रेस की महिला विरोधी सोच

Wed, 27 Mar 2024 12:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पक्की है, जबकि कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी चुनावी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। उसकी गारंटी केवल नाम की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp Dushyant Gautam taunt Supriya Shrinate comment on Kangana show anti-women thinking of Congress
उत्तराखंड चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की सोशल मीडिया पर कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक, शर्मनाक करार दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की महिला विरोधी सोच करार दिया।

विज्ञापन


कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पक्की है, जबकि कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी चुनावी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। उसकी गारंटी केवल नाम की है। गौतम प्रदेश मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। कहा, मंगलवार को गढ़वाल और टिहरी सीट पर पौड़ी और देहरादून में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों का असर आज दोनों जगह लोगों के उत्साह में स्पष्ट नजर आया। तंज किया, उत्तराखंड में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कभी पत्नी को तो कभी बेटी और अब बेटे को उम्मीदवार बनाना पड़ रहा है। कांग्रेस पर आरोप लगाया, महिलाओं के मुद्दों पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने वाली कांग्रेस की पोल एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा से खुल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने अफसोस जताया कि राज्य में एक भी महिला प्रत्याशी को कांग्रेस ने लोकसभा भेजने लायक नहीं माना। कहा, जनता का मूड मोदी को आशीर्वाद देने का है। जनता जानती है कि पीएम मोदी की गारंटी एकदम पक्की है, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया है। दावा किया, राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा पांच लाख से अधिक अंतर से जीतेगी।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, अनिल गोयल, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और कमलेश उनियाल भी उपस्थित थे।

स्टार प्रचारकों की सूची तैयार
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी ने दुष्यंत कुमार गौतम मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। पीएम मोदी की कम से कम दो दौरे होंगे। सभी शीर्ष नेतृत्व प्रचार में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed