फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Dushyant Gautam Removed as State In-Charge Ahead of Assembly Elections; Ankita Muder Case

उत्तराखंड भाजपा: दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

Thu, 24 Sep 2026 12:34 PM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

उत्तराखंड भाजपा में लंबे समय से प्रभारी की भूमिका निभा रहे दुष्यंत गौतम की विदाई अब चुनावी तैयारियों के बीच हुई है। हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक में उनकी मौजूदगी के बाद भी बदलाव की चर्चाओं पर विराम नहीं लगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Dushyant Gautam Removed as State In-Charge Ahead of Assembly Elections; Ankita Muder Case
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे दाग ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पिछले दिनों हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति, कोर कमेटी बैठक में उनकी मौजूदगी से चुनाव तक उनके टिके रहने की उम्मीदें बढ़ीं जरूर थीं लेकिन चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें हटाने का फैसला कर दिया।

विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा था। उनके कार्यकाल में प्रदेश भाजपा ने जीत के रिकॉर्ड बनाए। मिथक तोड़कर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार दूसरी सरकार बनी। इसके बाद हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगवा लहराया।

विज्ञापन


2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एकतरफा पांचों सीटों पर जीत की हैटि्रक लगाई थी। इन उपलब्धियों के बीच भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने वर्ष 2024 में दुष्यंत गौतम को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन उनका यह कार्यकाल बमुश्किल दो साल चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटने के बाद जब पिछले दिनों दुष्यंत गौतम हल्द्वानी में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए तो उनकी मौजूदगी से विधानसभा चुनाव तक बने रहने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि संगठन के भीतर उन्हें लेकर दो राय थी। कुछ नेता चाहते थे कि वे यहां रहें और कुछ नेता चाहते थे कि चुनाव से पहले उनकी विदाई हो जाए। आखिर विधानसभा चुनाव से तीन माह पहले उनकी विदाई हो गई।

ये भी पढे़ं...बीजेपी उत्तराखंड:  कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

नई टीम अनुभव-ऊर्जा का संगम

भाजपा ने अभी तक एक प्रभारी, एक सह प्रभारी नियुक्त किए हुए थे लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन ने इस बार एक प्रभारी के साथ दो सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। राम माधव, अरविंद मेनन जैसे नेता कई राज्यों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं, सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज को युवाओं से जुड़ाव मजबूत करने में अहम माना जाएगा। खास बात ये भी है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के समय उनकी माता स्व. सुषमा स्वराज उत्तराखंड से ही राज्यसभा सांसद थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed