{"_id":"65c235bf3693bc6cd4031fdc","slug":"uttarakhand-bjp-celebrated-presentation-of-ucc-bill-in-assembly-fed-sweets-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूसीसी बिल विधानसभा में पेश करने पर भाजपा ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूसीसी बिल विधानसभा में पेश करने पर भाजपा ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
Tue, 06 Feb 2024 07:19 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:19 PM IST
सार
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जमकर नारे लगे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते पार्टी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। इसकी खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जमकर नारे लगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश कर धामी सरकार ने इतिहास रच दिया। यूसीसी से राज्य की महिलाओं और बच्चों को समान अधिकार मिलेगा। उन्होंने इसे देवभूमि से एक राष्ट्र एक कानून के शुभारंभ बताया। कहा कि महिला सशक्तीकरण को अधिक प्रभावी करने के लिए देवभूमि से यह सुखद संदेश है।
विज्ञापन
Uniform Civil Code: उत्तराखंड में होगा ऐतिहासिक काम...कई दशक बाद धरातल पर उतरेगा यूसीसी, जानें अब तक की कहानी
विज्ञापन
कानूनी समानता के अधिकार जैसे अच्छे काम शुरुआत के लिए देवभूमि से बेहतर स्थान कोई हो नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि जो लोग गलतफहमी पैदा करने और भ्रम फैलाने का काम कर रहे थे, उन्हें भी अहसास हो गया होगा कि यह कानून हिंदू-मुस्लिम के वाद-विवाद और बहुसंख्यक अल्पसंख्यक जैसे शब्दों से परे है। इस प्रगतिशील कानून से राज्य के अंदर महिलाओं और बच्चों को भी वे सभी अधिकार मिल जाएंगे। जिनसे उन्हें विगत 75 वर्षों से वंचित रहना पड़ा। इस कानून से उन्हें दिक्कत होने वाली है जो बहु विवाह की मंशा रखते हैं।