फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP 33 veterans of BJP will make strategy for Lok Sabha elections today

Uttarakhand: भाजपा के 33 दिग्गज आज बनाएंगे लोकसभा चुनाव की रणनीति, हर नेता को बतानी होगी कार्ययोजना

Sun, 07 Jan 2024 10:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Jan 2024 10:39 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज रणनीति पर मंथन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट देहरादून पहुंच चुके हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी देहरादून आ गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP 33 veterans of BJP will make strategy for Lok Sabha elections today
सीएम धामी और साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज जुटेंगे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बतानी होगी।

विज्ञापन

 

केंद्रीय नेतृत्व ने भी एक रोडमैप भेजा है। उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप इस रोडमैप को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है, इस बारे में उन्हें सुझाव देने हैं। बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश महामंत्री, पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद, सभी मंत्री और सभी पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट देहरादून पहुंच चुके हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी देहरादून आ गए हैं। कुछ बड़े नेता रविवार सुबह देहरादून पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...राम भक्त का एलान: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने तक एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे मनीष, बताया मकसद


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम, बूथ स्तर तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम, समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर भी मंथन होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed