फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bar council re election today

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर चुनाव आज, पूर्व में मतगणना को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 25 Jun 2019 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bar council re election today
प्रतीकात्मक

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए 25 जून को फिर से मतदान हुआ। हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश और चुनाव अधिकारी बीसी कांडपाल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर इस पद पर दोबारा मतदान हुआ। 

विज्ञापन


छह मई को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ता सुरेंद्र पुंडीर को 10 और रुड़की निवासी सुखपाल सिंह को 9 मत मिले थे। कुल 21 मत थे और दो मतों को लेकर विवाद था। एक मत में सुखपाल के आगे एक्स के बाद एक लिखा था। दूसरा मत रोमन में एक लिखने से उसे गिनती में शामिल नहीं किया गया। चुनाव अधिकारी जस्टिस कांडपाल ने अपर चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता वीबीएस नेगी और काउंसिल सचिव विजय सिंह से राय के बाद एक्स के साथ एक लिखे मत को रद्द घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे मत को विवादित बताते हुए पूरे मामले को बार काउंसिल को भेजने का फैसला लिया। प्रत्याशी सुखपाल ने सुप्रीमकोर्ट के स्तर से इस प्रकार के विवाद सुनने के लिए गठित ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की।  ट्रिब्यूनल ने बार काउंसिल उत्तराखंड के अध्यक्ष पद के चुनाव को रद्द किया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 25 जून को दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed