फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bar council president election will held again

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद का चुनाव निरस्त, पुन: कराने के  दिए निर्देश

Tue, 28 May 2019 11:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand bar council president election will held again
प्रतीकात्मक

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इलेक्शन ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव निरस्त कर दिया है। चुनाव अधिकारी को नए सिरे से इस पद पर चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एसके मुखर्जी, गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरडी व्यास और पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज मृदुला मिश्रा की बेंच ने एक बैठक के बाद सोमवार को यह फैसला सुनाया।  

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए छह मई चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद सुरेंद्र पुंडीर को अध्यक्ष चुना गया था। इस दौरान मतों को लेकर हुए विवाद के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार सुखपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की ट्रिब्यूनल में आपत्ति दाखिल की थी। सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने कहा है कि चुनाव 2014 की नियमावली के अनुसार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रिब्यूनल ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव  पुन: कराने का आदेश दिया है। अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर का कहना है कि अभी उन्हें आदेश की प्रति नहीं मिली है। आदेश के अध्ययन के बाद कुछ बता पाएंगे। कहा कि चुनाव निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने की बात की उन्हें जानकारी है। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव पर ट्रिब्यूनल ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed