फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Badrinath Kedarnath railway line to be built with 44 thousand crore Rupees

उत्तराखंड: 44 हजार करोड़ से बनेगी बदरीनाथ-केदारनाथ रेललाइन, डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी  

Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Badrinath Kedarnath railway line to be built with 44 thousand crore Rupees
रेल लाइन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद रेल विकास निगम ने बदरीनाथ-केदारनाथ रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी है। परियोजना पर 44 हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रेल लाइन बिछाने का कार्य कर्णप्रयाग से होगा। बदरीनाथ धाम के लिए जोशीमठ तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लंबाई 68 किमी है। रेल मार्ग के बीच चार रेलवे स्टेशन स्थापित होंगे। 11 सुरंगों और 12 बड़े पुलों का निर्माण होगा। इस रेल मार्ग में सबसे लंबी सुरंग 14 किमी की होगी। 
विज्ञापन


केदारनाथ के लिए कर्णप्रयाग से सोनप्रयाग तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लंबाई 91 किमी होगी। इस रेल मार्ग पर छह रेलवे स्टेशन बनेंगे। 19 सुरंगों का निर्माण होगा, जिसमें सबसे लंबी सुरंग 17 किमी की होगी। इस रेलवे ट्रैक के लिए 20 बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का समय पर सर्वे का श्रेय परियोजना प्रबंधक विकास बहुगुणा के नेतृत्व में रेल विकास निगम की टीम को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे स्टेशन

कर्णप्रयाग-जोशीमठ रेल मार्ग में ये होंगे स्टेशन : साईकोट जंक्शन होगा। पहला स्टेशन घाट रोड पर तिरपात, दूसरा पीपलकोटी और तीसरा हेलंग और चौथा स्टेशन जोशीमठ होगा। 

कर्णप्रयाग-सोनप्रयाग रेल मार्ग के ये होंगे स्टेशन : साईकोट जंक्शन से पहला स्टेशन बड़ेत, दूसरा फलासी चोपता, तीसरा मक्कू मठ, चौथा गढ़गू, पांचवा ऊखीमठ स्टेशन और छठा व आखिरी सोनप्रयाग रेलवे स्टेशन बनेगा। 

धामों तक पहुंचेगी रेल, अध्ययन जारी
रेल विकास निगम की योजना बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम तक रेल पहुंचाने की है। जोशीमठ और सोनप्रयाग के बाद परिवहन के दूसरे व्यावहारिक माध्यमों की संभावनाएं टटोली जा रही है। निगम का परिवहन के विकल्पों को लेकर अध्ययन जारी है। उसके पास केबिल कार व अन्य विकल्प हैं।

बदरीनाथ केदारनाथ रेल लाइन योजना की डीपीआर तैयार कर उसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। परियोजना की करीब 44 हजार करोड़ लागत आंकी गई है।
- ओपी मालगुड़ी, परियोजना प्रबंधक, रेल विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed