फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ayurved University students protest Ayush students boycott private colleges

पुलिस कार्रवाई के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, आयुष छात्रों ने किया निजी कॉलेजों का बहिष्कार

Tue, 22 Oct 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Oct 2019 10:09 AM IST
सार

  • सीसीआईएम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश भी पहुंचे, कई संगठनों ने भी दिया समर्थन

विज्ञापन
Uttarakhand Ayurved University students protest Ayush students boycott private colleges
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परेड ग्राउंड में 10 दिन से आमरण अनशन कर रहे निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्रों ने कॉलेजों का बहिष्कार कर दिया है। बड़ी संख्या में प्रदेशभर के आयुष कॉलेजों से छात्रों ने किनारा कर लिया है। इसी क्रम में सोमवार को सेंट्रल काउंसिल फॉर द इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश भी छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बढ़ा हुआ शुल्क न लौटाने, बैक पेपर का फॉर्म न भरवाने और कक्षाओं में न बैठने देने के विरोध में प्रदेशभर के निजी कॉलेजों के आयुष छात्र 20 दिन से आंदोलनरत हैं। पहले उन्होंने आयुर्वेद विवि में आंदोलन किया था। इसके बाद से परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे हैं। कई छात्र बीते 10 दिन से यहां आमरण अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

अन्य संगठनों ने भी आयुष छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया

दो दिन पूर्व हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद से छात्रों में उबाल है। सोमवार को प्रदेशभर के निजी कॉलेजों में पढ़ रहे आयुष छात्रों ने कॉलेजों का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। उधर, सीसीआईएम के पूर्व अध्यक्ष ने छात्रों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कई अन्य संगठनों ने भी आयुष छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी नहीं सुनेगी, आंदोलन जारी रहेगा। 

शाम को निकाला कैंडल मार्च

आयुष छात्रों ने सोमवार की शाम को सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर तक गया। इस मौके पर छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एनएसयूआई ने फूंका पुतला

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राज्य सरकार और पुलिस का पुतला फूंका। एनएसयूआई के उदित थपलियाल ने कहा कि आयुर्वेद छात्रों की कोई आवाज नहीं सुन रहा है। उल्टे उन पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। उन्होंने इसका विरोध किया। इस मौके पर अंकित बिष्ट, अक्षत भटट, पंकज नेगी, अक्षित रावत, नमन शर्मा, पीयूष, सिद्धार्थ, राजेश भट्ट, अंजू डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed