फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ayurved University researched papaya leaves juice will save from Dengue

पपीते के पत्तों का जूस बचाएगा डेंगू से, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने किया शोध, दवा का होगा पेटेंट

Mon, 28 Jan 2019 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Ayurved University researched papaya leaves juice will save from Dengue
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि - फोटो : AmarUjala

पपीते के पत्तों का रस या काढ़ा डेंगू के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के शिक्षकों ने शोध कर इसका दावा किया है। शोध एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अब विवि इससे दवा विकसित करने के लिए पेटेंट कराने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार के निर्देशन में बायोमेडिकल संकाय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार सेमवाल, आयुर्वेद संकाय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवीन जोशी व उनके सहकर्मी डॉ. आशुतोष चौहान, अंकित कुमार और सोनाली असवाल ने यह शोध किया है। शोध में उन्होंने बताया कि पपीते का काढ़ा एक ओर जहां खून का थक्का बनने से रोकता है वहीं दूसरी ओर यह कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ाता है। इस शोध को उन्होंने चूहों पर अप्लाई किया है।
विज्ञापन


‘करेंट ट्रेडिशनल मेडिसिन’ नामक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ने इसे प्रकाशित भी किया है। यह उन मरीजों के लिए भी कारगर हो सकता है जो खून को पतला करने के लिए नियमित रूप से एस्पिरिन आदि दवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में महर्षि मार्कण्डेश्वर विवि हरियाणा के प्रो. आरएस दहिया, राजकीय पीजी कॉलेज ऋषिकेश की डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल ने सहयोगी की भूमिका निभाई। डॉ. नवीन जोशी ने बताया कि यह शोध आने वाले समय मे डेंगू से पीड़ित रोगियों में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कारगर साबित होगा। इसकी पुष्टि हो चुकी है। आनेवाले समय में इस पर और अधिक शोध कर दवा विकसित कर विवि इसका पेटेंट कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed