फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand athletes eye record medal haul at 39th national games sports associations await department support

उत्तराखंड: 39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी,संघों को विभाग के सहयोग का इंतजार

Fri, 23 Oct 2026 10:56 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि, प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाओं को लेकर खेल संघों को अब तक विभागीय सहयोग का इंतजार है।

विज्ञापन
Uttarakhand athletes eye record medal haul at 39th national games sports associations await department support
नेशनल गेम्स (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में होने वाले 39 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सुविधाओं की जरूरत है, खेल एसोसिएशनों को इसके लिए खेल विभाग के सहयोग का इंतजार है।

विज्ञापन

खेल संघों के पदाधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय खेलों के लिए अब तक विभाग की ओर से तैयारियों के लिए कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। जबकि अब तक खिलाड़ियों के चयन के साथ ही उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाना चाहिए था। समय पर खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू किया जाना जरूरी है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

विज्ञापन

खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत
संघों का कहना है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर आगामी राष्ट्रीय खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण, अभ्यास कैंप, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खेल संघों के अनुसार, खिलाड़ी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं, विभागीय सहयोग मिलने से प्रशिक्षण को और व्यवस्थित किया जा सकेगा। संघों ने विभाग से जल्द बैठक आयोजित कर खेलवार तैयारियों की रूपरेखा तय करने और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

Trending Videos

राष्ट्रीय खेलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह

देहरादून। खेल एसोसिएशनों का कहना है कि मेघालय में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। अब नजर इस बात पर है कि विभाग और खेल संघ मिलकर तैयारियों को किस तरह गति देते हैं और उत्तराखंड के खिलाड़ी पिछले प्रदर्शन को कितना आगे ले जा पाते हैं।

ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड: नार्को टेस्ट पर सहमति के लिए आज कोर्ट में पेश हो सकते हैं उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर

39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए खेल विभाग के साथ खेल एसोसिएशनों की अब तक बैठक हो जानी चाहिए। ताकि समय खेलों की तैयारी और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल सके। -डीके सिंह, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed