फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly winter session 2020: three days session Held From Today

Uttarakhand Assembly Winter Session : सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

Mon, 21 Dec 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly winter session 2020:  three days session Held From Today
मदन कौशिक - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में आज से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। वंदे मातरम के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से सत्र से जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संसदीय मंत्री के दायित्व में मदन कौशिक ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


विधायकों ने किया योग

वहीं सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के कर्मचारियों समेत कई विधायकों ने योग किया। पतंजलि योगीपीठ की ओर से योगाचार्य द्वारा यह योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। 22 को प्रदेश सरकार 4000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पास कराएगी। विपक्ष काम रोको प्रस्ताव भी लेकर आएगा।
विज्ञापन


सत्र के पहले दिन सल्ट के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दिन कोई काम नहीं होगा। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक के मुताबिक अनूपूरक बजट, अध्यादेश आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। पहले दिन ही मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के जवाब दिए जाने थे। निधन के निदेश के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल भी नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र के दौरान उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, गणेश जोशी, केदार सिंह, काजी निजामुद्दीन, बिशन सिंह चुफाल, रामसिंह कैङा, विनोद कंडारी, चंदनराम दास, सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, दिलीप सिंह रावत, हरबंस कपूर, खजान दास, नवीन दुम्का व ममता राकेश ने भी दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले रोका

वहीं विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां पर भारी पुलिस बल मौजूद है। रोजगार के मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की हालत बिगड़ी और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ले गई।

आज से तीन दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट

कार्यमंत्रणा समिति की रविवार को हुई बैठक में 22 दिसंबर तक का हाउस का बिजनेस तय किया गया। 22 को सरकार अनुपूरक बजट पर चर्चा कराएगी और इसी दिन इसे पास भी कराएगी। 22 को ही कार्यमंत्रणा समिति की दोबारा बैठक होगी।

वहीं, इस सत्र में भी विपक्ष का रुख आक्रामक रहेगा और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कार्यमंत्रणा की बैठक के बाद इसका संकेत भी दिया। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या आदि पर काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी की है।

विधानसभा सत्र को लेकर कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया गया है। इस दौरान विधानसभा की ओर आने वाले और यहां से जाने वाले वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था लागू की गई है। इंस्पेक्टर ट्रैफिक राजीव रावत ने लोगों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

ये रहेगा रूट

-ऋषिकेश से देहरादून आने वाले व्यावसायिक/भारी वाहन रानीपोखरी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरफ गेट होते हुए थानों, महाराणा प्रताप चौक, रायपुर खाला तिराहा, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

-हरिद्वार से देहरादून आने वाले व्यावसायिक/भारी वाहन डोईवाला, चांदमारी तिराहा, दूधली होते हुए कारगी चौक से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
-आईएसबीटी से ऋषिकेश/हरिद्वार जाने वाले व्यावसायिक/भारी वाहन कारगी चौक, दूधली होते हुए चांदमारी तिराहा, डोईवाला से ओर जा सकेंगे।

- देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले व्यावसायिक/भारी वाहन आराघर धर्मपुर मंडी, इन्कम टैक्स, फव्वारा चौक, पुलिया न0-6, महाराणा प्रताप चौक, थानो होते हुए हरिद्वार/ऋषिकेश की ओर जा सकेंगे।

-पुलिया नंबर 06 व जोगीवाला के मध्य दबाव होने की स्थिति में उक्त मार्ग को वन वे किया जाएगा।
-जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहा/रायपुर खाला कट/चांदमारी तिराहा/कारगी चौक से प्रात: 8.00 बजे से यातायात डायवर्ट की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed