उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2020: बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के विधानसभा में नहीं मिलेगा प्रवेश
- विधानसभा की सुरक्षा संबंधित बैठक में बनी सहमति
- स्पीकर ने जारी किए निर्देश, सभी की होगी थर्मल स्कैनिंग
- पूर्व विधायकों से ही परिसर में आने से बचने का आग्रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक सभी विधायकों को अपने क्षेत्रों में या विधायक निवास में सत्र से पहले कोरोना का रैपिड टेस्ट, आरटी पीसीआर टेस्ट हर हाल मे कराना होगा।
बुधवार को विधानसभा सुरक्षा की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी एसओपी का पालन करना होगा। मुख्य गेट पर सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा दल, दवाइयों की व्यवस्था करेगा। सत्र के दौरान मुख्य गेट से ही सदन तक सभी को सैनिटाइज करवाया जाएगा।
अध्यक्ष के मुताबिक शीतकालीन सत्र के दौरान पत्रकार दीर्घा, दर्शक दीर्घा और अधिकारी दीर्घा में किसी व्यक्ति को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। गैर सरकारी व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मीडिया हाउस की व्यवस्था की जाएगी
विधानसभा की कार्यवाही प्रिंट मीडिया को पीटीआई तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एएनआई सूचना विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। मीडिया कर्मियों के लिए विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया हाउस की व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा परिसर में विधायकों के साथ आने वाले अन्य लोगों को अंदर आने नहीं दिया जाएगा। पूर्व विधायकों से भी परिसर में आने से बचने का अनुरोध किया गया है।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चिह्नित स्थानों पर ही पार्क किए जाएं।