फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly winter session 2019 second day All details

उत्तराखंड विस सत्र का दूसरा दिन: 2533. 90 करोड़ का अनुपूरक बजट हुआ पेश, तीन विधेयक हुए पारित

Thu, 05 Dec 2019 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly winter session 2019 second day All details
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानी आज बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने प्रदेश में वेतन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर करीब 2533. 90 करोड़ के बजट को पेश किया।

विज्ञापन


इस दौरान तीन विधेयक(इसके अलावा सदन में बुधवार को पेश हुए उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक, उत्तराखंड राज्य विधानमंडल (अनर्हता निवारण)(संशोधन) विधेयक और उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन)  विधेयक ) का विधेयर पारित किया गया। साथ ही छह नए विधेयर  पेश किए गए। हालांकि इस बार 4200 करोड़ रुपये के बजट की उम्मीद थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947) (संशोधन) विधेयक, व्यवसाय संघ (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक,  उत्तराखंड मंत्री (वेतन, भत्ता और प्रकीर्ण उपबंध)(संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड जैविक कृषि विधेयक, उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश लोक सेवा) (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993)(संशोधन) विधेयक,  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अिधिनयम, 2001(संशोधन) अधिनयम सदन पटल पर रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत विपक्ष ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और रानीखेत विधानसभा में पर्यावरणीय स्वीकृति के बावजूद सड़क न बनाए जाने को लेकर विधानसभा में वेल में आकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुई सड़क को बनाए जाने का ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज रानीखेत के विधायक करन महरा वेल में आकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थन में बाकी विपक्षी सदस्य भी वेल में आ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed