{"_id":"5b84bf8342c792464b1c57ba","slug":"uttarakhand-assembly-speaker-will-give-one-month-salary-to-kerala-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों को एक माह का वेतन देंगे उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों को एक माह का वेतन देंगे उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
premchand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ विधानसभा के अफसर और कर्मचारी भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। स्पीकर ने अपना एक माह का वेतन केरल आपदा पीड़ितों को देने की घोषणा की है। उनसे प्रेरित होकर विस के अफसरों व कर्मचारियों ने भी एक दिन का वेतन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
केरल में सदी की भीषण बाढ़ में देश दुनिया के लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। सोमवार को विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्पीकर और अफसर-कर्मियों ने अपना वेतन केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी द्वारा पहले ही अपना एक माह का वेतन केरल आपदा पीड़ितों को देने की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विधानसभा परिसर देहरादून में शोक सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं केरल बाढ़ आपदा में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने 1982 में डोईवाला में एवं 1996 में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के साथ के अपने संस्मरणों को भी साझा किया। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव जगदीश चंद, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन