फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session will held on May one

एक मई को होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र , पास हो सकता है SGST विधेयक

Tue, 25 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly session will held on May one

विधानसभा में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पास कराने के लिए प्रदेश सरकार एक मई से विधानसभा सत्र बुला सकती है। बुधवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में जीएसटी विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगाने की तैयारी है। इसी बैठक में सत्र बुलाए जाने पर निर्णय हो सकता है। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने भी सत्र बुलाए जाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आगामी एक जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू होने जा रहा है। प्रदेश में इसे लागू करने से पहले विधानसभा में स्टेट का जीएसटी (एसजीएसटी) विधेयक भी पास होना है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आगामी एक मई को सरकार विधानसभा का सत्र बुला सकती है।
विज्ञापन


ये सत्र दो दिन का हो सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में होगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जीएसटी विधेयक पास कराने के लिए सरकार बहुत जल्द सत्र बुला सकती है। उन्होंने भी एक मई से सत्र बुलाए जाने के संकेत दिए। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बजट सत्र बाद में बुलाएगी। ये सत्र केवल जीएसटी को लेकर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed